फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IFFI 2019: रजनीकांत ने छुए अमिताभ बच्चन के पैर, बिग बी बोले- 'ये मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैंं'

Thu, 21 Nov 2019 01:03 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
iffi - फोटो : social media
इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल के 50वें संस्करण का आगाज गोवा में हो गया है। हर साल की तरह इस साल भी ये समारोह 9 दिन तक चलेगा। इस बार फिल्म महोत्सव में 76 देशों की 200 से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इस ईवेंट को होस्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर पर है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
महोत्सव के पहले दिन सुपरस्टार रजनीकांत को आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबली अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया । इस मौके पर अमिताभ ने उन्हें गले लगा लिया। उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक-दूसरे को अपनी प्रेरणा बताया। रजनीकांत ने अमिताभ के पैर भी छुए। 
विज्ञापन

3 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ अक्सर पैर छूने वालाें काे राेकते हैं लेकिन रजनीकांत ने यह सब इतनी तेजी से किया कि अमिताभ उन्हें रोक नहीं पाए। अमिताभ बच्चन ने कहा, 'सभी गणमान्य लोगों, देवियों और सज्जनों आपके इस सम्मान और अवॉर्ड के लिए धन्यवाद। माता-पिता का आशीर्वाद रहा है, इस सफर में कई निर्देशकों, लेखकों और निर्माताओं, संगीतकारों का योगदान रहा है, जिसकी वजह से आज मैं यहां खड़ा हूं, लेकिन सबसे ज्यादा आभार जनता का है।' 
 

4 of 5
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अमिताभ बच्चन और रजनीकांत - फोटो : ट्विटर/प्रकाश जावड़ेकर
'जनता का यह ऋण कभी नहीं उतार पाऊंगा, शायद मैं उतारना भी नहीं चाहता। भारत सरकार और गोवा सरकार का धन्यवाद। रजनीकांतजी को मैं अपने परिवार का सदस्य समझता हूं। यह अलग बात है कि हम एक-दूसरे को सलाह देते रहते हैं, भले हम सलाह मानें या न मानें। रजनीकांत बेहद नम्र व्यक्तित्व के धनी हैं, अतुल्य व्यक्तित्व, जो हमेशा प्रेरित करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम की शुरुआत में रमेश सिप्पी, एन चंद्रा और पीसी श्रीराम को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर शंकर महादेवन ने प्रस्तुति दी। फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ट्वीट किया कि सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए इससे बेहतर मंच नहीं हो सकता है। 
 

बीवी नंबर वन देखकर भूमि ने की नए रोल की तैयारी, अगली फिल्म के किरदार का किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें