बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद से सुर्खियों में हैं। आज बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेता और उनकी पत्नी को सुझाव दिया कि वे अपने दो नाबालिग बच्चों के लिए अपने मतभेदों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हैबियस कॉर्पस याचिका के साथ हाईकोर्ट का रुख किया था, जिसमें उनकी 12 साल की बेटी और 7 साल के बेटे की जानकारी उन्हें देने के लिए उनकी पूर्व पत्नी जैनब को निर्देश देने की मांग की गई थी।