पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री हेजल कीच अगस्त, 2023 में दूसरी बार मां बनी हैं। 'बॉडीगार्ड' अभिनेत्री के घर लक्ष्मी आई हैं, जिसका नाम उन्होंने ऑरा रखा है। वहीं, अब हेजल ने एक बेहद नेक काम कर लोगों का दिल जीत लिया है। हेजल ने हाल ही में डिलीवरी के बाद बाल झड़ने की समस्या के बारे में बात की। युवराज की पत्नी ने कहा कि पोस्टपार्टम के बाद उन्होंने बाल छोटे करने का फैसला किया। वहीं, इसकी तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन के जरिए नेक काम की जानकारी देकर हेजल हेडलाइंस का हिस्सा बन गई हैं।