फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिद खान के निधन पर अमिताभ बच्चन ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर लिखा- 'मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई..'

Mon, 01 Jun 2020 09:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन, वाजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान इस दुनिया में नहीं रहे। वह किडनी की समस्या से पीड़ित थे। वाजिद खान ने अपने भाई साजिद के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के गानों में संगीत दिए। उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। कई सितारे उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी वाजिद खान के निधन पर शोक प्रकट किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर वाजिद खान के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'वाजिद खान के निधन से हैरान हूं। एक उज्ज्वल मुस्कुराती प्रतिभा गुजर गई। उनके लिए प्रार्थना और संवेदना'। अमिताभ बच्चन के अलावा बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी वाजिद खान के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है, 'दुखद समाचार, एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वह है वाजिद भाई की हंसी। उनका हमेशा मुस्कुराते रहना। बहुत जल्दी चले गए। उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त। आप मेरे विचारों और प्रार्थना में हो।'
 
 

4 of 5
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता वरुण धवन ने वाजिद खान ने निधन पर अपने ट्वीट कर लिखा, 'वाजिद खान भाई मेरे और मेरे परिवार के बेहद करीब थे। वह आसपास रहने वाले सबसे सकारात्मक लोगों में से एक थे। हम आपको याद करेंगे वाजिद भाई, संगीत के लिए शुक्रिया।'

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'वाजिद भाई आप सबसे अच्छे इंसान थे! हमेशा मुस्कुराते रहते थे। हमेशा गाते रहते थे। उनके साथ हर संगीत सत्र यादगार रहा। आप सच में बहुत याद किए जाएंगे वाजिद भाई।'


 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायक मीका सिंह ने लिखा है, 'हम सभी के लिए बहुत दुखद समाचार .. सबसे प्रतिभाशाली गायक और संगीतकार जिन्होंने इतने हिट दिए हैं मेरे बड़े भाई वाजिद खान हमें छोड़कर चले गए.. अल्लाह उनकी आत्मा को शांति दे,। मैं आपसे हमेशा प्यार करता हूं और आपको हमेशा याद करूंगा। आपका संगीत सदाबहार है। बॉलीवुड उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें