फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन के इश्क में घायल हुआ साउथ का ये सुपरस्टार और लाखों लड़कियों का दिल तोड़ कर ली थी शादी

Fri, 22 Jun 2018 07:48 PM IST
अपूर्वा राय, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
vijay
साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर आज 44वां जन्मदिन है। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। आज विजय के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
विज्ञापन

2 of 8
vijay
विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने 10 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। 18 साल की उम्र में यानि कि 1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई। इसके बाद विजय कई सफल फिल्मों में नजर आए।
विज्ञापन

3 of 8
vijay
बॉलीवुड की फेमय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म thamizhan में नजर आए थे। प्रियंका आज भी एक्टर विजय की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।

4 of 8
Vijay
पिछले साल विजय की फिल्म 'मर्सल' को लेकर खूब विवाद हुआ था। फिल्म के एक डायलॉग में सरकार द्वारा शुरू किए गए जीएसटी का जिक्र किया गया था और इसी कारण यह फिल्म विवादों से घिर गई थी। हालांकि विजय साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे और बाद में मोदी सरकार द्वारा किए नोटबंदी के फैसले को सराहा था।
विज्ञापन

5 of 8
vijay
विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। विजय पर जान देने वाली एक्ट्रेस की कमी नहीं है लेकिन उनका दिल आया तो एक साधारण सी लड़की पर।
विज्ञापन

6 of 8
vijay
विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों अपनी शादीशुदा जिदंगी में बहुत खुश हैं। विजय दो बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। पर्दे पर भले ही विजय ने कई हीरोइंस के साथ रोमांस किया है, लेकिन रियल लाइफ में उन्होंने अपनी ही एक फैन से शादी की है। दरअसल संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थी।
 
विज्ञापन

7 of 8
vijay
संगीता ने शूटिंग के सेट पर आकर ही विजय को अपना इंट्रोडक्शन दिया था। बाद में दोनों की बातें होने लगी।दोनों कब एक दूसरे को पसंद करने लगे पता ही नहीं चला। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव दे दिया। संगीता ने भी हामी भर दी और आखिरकार 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से शादी कर ली। 
विज्ञापन

8 of 8
vijay
बता दें विजय क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू लेकिन धर्म दोनों के प्यार के बीच नहीं आया। विजय ने फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही संगीता से शादी करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें