बॉलीवुड के किंग खान का आज जन्मदिन है। दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) आज 56 साल के हो गए हैं। शाहरुख खान का जन्मदिन इस बार बेहद खास है, खास इसलिए क्योंकि उनके बेटे को ड्रग्स केस में जमानत मिल गई है।
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में 'बाजीगर', 'दीवाना', 'दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे', 'मैं हूं न', 'डर' और 'ओम शांति ओम' जैसी शानदार फिल्में की हैं। जल्द ही वह पठान फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसमें वह एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। लेकिन आज हम शाहरुख की फिल्मों की नहीं बल्कि उनके लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करने जा रहे हैं। कभी शाहरुख को अपनी पहली सैलरी के रूप में 50 रुपए मिले थे, लेकिन आज वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और दुनिया की हर चीज अफोर्ड कर सकते हैं। शाहरुख के जन्मदिन पर हम आपको उन पांच चीजों के बारे में बता रहे हैं जो शाहरुख खान के पास हैं...