फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में खुली थी सोनल चौहान की किस्मत, माल्या के बेटे से लेकर सलमान के भाई को कर चुकी हैं डेट

Wed, 16 May 2018 02:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sonal chauhan - फोटो : screengrab from jannat movie
इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' की हीरोइन सोनल चौहान को तो आप जानते ही होंगे। जी हां वही बॉलीवुड की खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस सोनल चौहान। सोनल बेशक इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका क्रेज आज भी बरकरार है। सोनल चौहान का आज जन्मदिन है। वह 31 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ दिलचस्प किस्से...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
sonal chauhan - फोटो : Insta image Posted by sonal chauhan
सोनल पहली भारतीय थीं जिन्हें मिस वर्ल्ड टूरिज्म 2005 के खिताब से सम्मानित किया गया था। सोनल को पहली बार हिमेश रेशमिया के एलबम 'आप का सुरूर' में देखा गया था। 2008 में सोनल को 'जन्नत' के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 8
sonal chauhan - फोटो : Image Posted by sonal chauhan
भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दासानी और सोनल चौहान के अफेयर की खबरों ने पिछले साल खूब चर्चा बटोरी थी। सोनल और अभिमन्यु साथ-साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किए जा रहे थे।

 

4 of 8
sonal chauhan - फोटो : Insta image Posted by sonal chauhan
सोनल चौहान का अफेयर नील नितिन मुकेश, सिद्धार्थ माल्या के साथ भी कहा जाता है। साथ ही सोनल का नाम सलमान खान के भाई अरबाज खान से भी जुड़ चुका है।
विज्ञापन

5 of 8
sonal chauhan - फोटो : Insta image Posted by sonal chauhan
कई टीवी विज्ञापनों में काम के साथ सोनल चौहान ने कई मैगजीन के लिए भी अपने हॉट फोटोशूट करवाए, जिसकी वजह से उनकी खूबसूरती की तारीफ भी हुई।
 
विज्ञापन

6 of 8
sonal chauhan - फोटो : Insta image Posted by sonal chauhan
सोनल चौहान के एक फैन ने उन्हें उनके 28वें जन्मदिन पर 8000 लाल गुलाब भेजे थे। फैन ने अपना गुलाब भेजते हुए अपना नाम तक नहीं लिखा था।
 
विज्ञापन

7 of 8
Sonal Chauhan - फोटो : Insta image Posted by sonal chauhan
सोनल चौहान को इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' लक से मिली थी। फिल्म के डायरेक्टर कुनाल देशमुख ने सोनल को मुबंई के एक रेस्टोरेंट में देखा था और एक हफ्ते के अंदर ही अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया था।
विज्ञापन

8 of 8
Sonal chauhan - फोटो : Insta image Posted by sonal chauhan
सोनल चौहान ने 'रेनबो', 'बुड्ढा होगा तेरा बाप', 'पहला सितारा', 'थ्रीडी' सहित अन्य फिल्मों में काम किया है। सोनल ने साऊथ की फिल्मो में भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें