चंबल की कुख्यात डाकू फूलन देवी जिसके बारे में लोग सिर्फ कहानियां जानते थे उस कहानी को बड़े पर्दे के जरिए लोगों के सामने लाने वाली एक्ट्रेस सीमा बिस्वास ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है। सीमा बिस्वास बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हमेशा चुनौतियों वाले रोल चुने। फिल्म 'बैंडिट क्वीन' भी उनकी जिंदगी की सबसे अहम और चैलेंजिंग फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म में फूलन देवी का किरदार निभाकर सीमा हर किसी के जेहन में बस गईं। सीमा का 14 जनवरी को 55वां जन्मदिन है। तो चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके फिल्मी अनुभव के बारे में।