फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव की गुंडागर्दी, सड़क पर बस के ड्राइवर को घसीटा

Thu, 14 Jan 2021 09:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का गुस्सा का मुंबई की सड़क पर देखने को मिला। अभिनेता इतना आग बबूला हो गए कि उन्होंने बस के स्टाफ के साथ न सिर्फ बदतमीजी की बल्कि उसे घसीटने भी लगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
दरअसल मुंबई में खेसारी लाल यादव की एसयूवी हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार को एक बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में उन्हें चोट तो नहीं लगी लेकिन उनकी गाड़ी को नुकसान हो गया। इस बात से खेसारी काफी नाराज हो गए और उन्होंने बस ड्राइवर पर अपना गुस्सा उतार दिया।
विज्ञापन

3 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : यूट्यूब
वायरल वीडियो में खेसारी लाल और बस के ड्राइवर के बीच बहस होती नजर आ रही है। इस दौरान एक महिला यात्री खेसारी की गलती बता रही है। ड्राइवर से बात करते हुए खेसारी को गुस्सा आ जाता है और वे ड्राइवर को कई बार धक्का देकर अपनी टूटी गाड़ी के पास ले जाते हैं। 

4 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : instagram/khesari_yadav
हालांकि ये वीडियो मुंबई के किस इलाके का है, इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है। वहीं इस पूरी घटना पर खेसारी लाल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं इसमें गलती किसकी की थी, इस बात का पता भी अभी तक नहीं चल सका है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : screengrab from youtube
किसान आंदोलन को लेकर खेसारी का समर्थन
खेसारी लाल ने बीते दिनों किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए अभिनेत्री कंगना रणौत पर निशाना साधा था। खेसारी लाल यादव ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'ए भाई, ई कंगना के कुछ न बुझाई! न समझ आवे आम, न बुझाये मूली...अ खाली हर बात पे जुबान खूली... किसान लोगिन के आज सबके साथ के जरूरत बा, सब गोटा मिल के बोलीं: जय जवान-जय किसान! बाकी सब के खेसारी के प्रणाम बा।'

जमाने से लड़कर शादीशुदा राज बब्बर से स्मिता पाटिल ने रचाई थी शादी, कम उम्र में ही हो गई मौत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें