फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav Birthday: जब तंगहाली में ऑटो चलाने लगे थे 'गजोधर भैय्या', एक पैसेंजर ने बदल दी थी किस्मत

Fri, 25 Dec 2020 01:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजू श्रीवास्तव
स्टैंड अप कमेडियन की बात जब भी होती है तो लोगों को कई नाम याद आ जाते हैं जैसे कपिल शर्मा, सुदेश लहरी, भारती सिंह। हालांकि इन सबकी शुरूआत जिस कलाकार के दर्शकों के दिल में उतरने से हुई थी आज वो अपना 57वां  जन्मदिन मना रहे हैं। यहां हम बात कर रहे हैं लोगों के फेवरेट 'गजोधर भैय्या' यानी कि राजू श्रीवास्तव की जिन्होंने शानदार स्टैंड अप कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
राजू श्रीवास्तव
राजू का जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपूर में हुआ था। जन्म के वक्त उनका नाम सत्य प्रकाश रखा गया था, लेकिन आज उन्हें दुनिया राजू श्रीवास्तव के नाम से जानती है। राजू के अंदर लोगों के सामने अपनी बात कहने की कला उनके पिता से मिली है। उनके पिता कानपुर के एक लोकप्रिय कवि थे और दर्शकों का अपनी कविताओं से मनोरंजन करते थे, लेकिन राजू को बचपन से ही क़ॉमेडी का शौक था। वो एक कॉमेडियन बनना चाहते थे।
विज्ञापन

3 of 6
राजू श्रीवास्तव
राजू श्रीवास्तव ने अपने करियर की शुरूआत टीवी शो 'टी टाइम मनोरंजन' से की थी। दुरदर्शन पर आने वाले इस शो में राजू, सुरेश मैनन और ब्रजेश हारजी जैसे कलाकारों के साथ मंच शेयर करते नजर आए थे। हालांकि उन्हें पहचान मिली 'द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज' से। इस शो में उन्होंने यूपी का रंग दिखाया और लोगों को अपने पंच लाइन से हंसने पर मजबूर कर दिया। हालांकि इस शो में 'गजोधर भैय्या' रनर अप रहे थे, लेकिन दर्शकों ने उन्हें 'द किंग ऑफ कॉमेडी' का टाइटल दिया।

4 of 6
Raju Srivastav
अपने कॉमेडी शो के स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए राजू कहते हैं, 'मैं जब मुंबई आया तो लोग हास्य कलाकार को कोई बड़ा कलाकार नहीं मानते थे। हास्य बस जॉनी वाकर से शुरू होकर जॉनी लीवर पर खत्म हो जाता था। स्टैंड अप कॉमेडी की तब जगह नहीं थी सो मुझे जगह नहीं मिली'।
विज्ञापन

5 of 6
राजू श्रीवास्तव
मुंबई में कॉमेडियन बनने का सपना लेकर आए राजू ने तंगहाली का भी सामना किया। घर से भेजे पैसे मुंबई जैसे शहर में कम पड़ जाते थे। ऐसे में खर्चा उठाने के लिए राजू ने ऑटो भी चलाया। उन्हें कभी कभी शो भी मिल जाया करते थे।राजू का सपना पूरा होना ही था औरे ऐसे में  एक सवारी के रेफरेंस से राजू को बड़ा ब्रेक मिला था। जब उन्हें शो मिलने शुरू हुए तो उन्होंने 50 रुपये में कॉमेडी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Raju Srivastav
हालांकि धीरे-धीरे उन्होंने कॉमेडी में अपनी पहचान बनाई और आज वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। राजू बिग बॉस का भी हिस्सा रहे। वो इस शो में जीत नहीं पाए, लेकिन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके अलावा राजू ने राजनीति में भी एंट्री की। राजू ने समाजवादी पार्टी से निकलने के बाद बीजेपी को चुना। हालांकि उनके अंदर का कॉमेडियन कभी खत्म नहीं हुआ और वो राजनीति के रंग में रंग नहीं पाएं। आज राजू अपने परिवार के साथ खुशी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं। वो मुंबई में अपनी पत्नी शिखा और दो बच्चों के साथ रहते हैं। हालांकि जब भी राजू छोटे पर्दे पर आते हैं तो लोग अपने गजोधर भैय्या को देखकर गदगद हो जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें