फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlal Networth: सिर्फ फिल्में ही नहीं बिजनेस से भी करोड़ों कमाते हैं मोहनलाल, कहलाते हैं साउथ के 'अंबानी' 

Sat, 21 May 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता मोहनलाल को साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है। 40 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में अभिनेता ने 340 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और लगभग सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले मोहनलाल एक पेशेवर पहलवान थे। मोहनलाल मलयालम सिनेमा का बड़ा नाम हैं। मोहनलाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1978 में थिरानोत्तम फिल्म से की थी, हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। आज अभिनेता अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इस खास दिन पर जानते हैं कि अभिनेता कितनी संपत्ति के मालिक हैं और वह कैसी जिंदगी जीते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
मोहनलाल कार कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया
लग्जरी गाड़ियां
अभिनेता मोहनलाल के पास 7.5 करोड़ कीमत की करीब 6 लग्जरी गाड़ियां है। इनमें बीएमडब्ल्यू, जगुआर, रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज जैसी ब्रांडेड कारें शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहनलाल - फोटो : सोशल मीडिया
दुबई में फ्लैट
मोहनलाल के पास दुबई के बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट है। इस बिल्डिंग में उनका घर 29वें फ्लोर पर है। उन्होंने साल 2011 में यह घर खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 212 करोड़ रुपये है।

4 of 5
मोहनलाल - फोटो : Instagram
बिजनेस भी करते हैं
मोहनलाल का फिल्मों के अलावा रेस्टोरेंट और मसाला पैकेजिंग का बिजनेस भी है। उन्हें साउथ का अंबानी भी कहा जाता है। इसके साथ ही वह फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मैक्सलेब सिनेमा और एंटरटेनमेंट के मालिक भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहनलाल
एक फिल्म का इतना चार्ज करते हैं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहनलाल फिलहाल एक फिल्म के लिए करीब 3.5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इंडोर्समेंट के लिए करीब 50 लाख रुपए लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें