हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर का जन्म आज ही के दिन सन 1976 को उत्तर प्रदेश के अमेठी के गौरीगंज में हुआ था। 'तेरी मिट्टी में मिल जावां', 'तेरी गलियां', 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' जैसे गानों को अपनी कलम से सजाने वाले गीतकार, शायर, संवाद लेखक मनोज मुंतशिर का आज 46वा जन्मदिन है। सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली' के शानदार डायलॉग्स लिखने वाले गीतकार मनोज मुंतशिर आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें को कोई नहीं जानता था।