ममता कुलकर्णी
- फोटो : फाइल
ममता कुलकर्णी का करियर
ममता कुलकर्णी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘नानबर्गल’ से की थी, जो साल 1991 में रिलीज हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कदम रखा और पहली फिल्म से धमाल मचा दिया। ममता कुलकर्णी की पहली हिंदी फिल्म ‘तिरंगा’ थी, जो साल 1992 में रिलीज हुई थी। अभिनेत्री ने हिंदी सिनेमा में साल 1991 से लेकर 2001 तक कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'वक्त हमारा है', 'क्रांतिवीर', 'करण अर्जुन', 'बाजी' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।