अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अपना 19वां जन्मदिन मना रही हैं। नीसा फिल्मों से तो अभी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। कई स्टार किड्स की तरह नीसा का फिलहाल फिल्मों में एंट्री करने का कोई इरादा नहीं है। इस बात का खुलासा खुद उनके पिता अजय देवगन ने किया था। उन्होंने बताया था कि फिल्मों में काम करने को लेकर वह उत्साहित नहीं हैं। हालांकि, उन्हें मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में रैंप वॉक करते देखा जा चुका है।