साउथ सिनेमा में एक से बढ़कर एक स्टार्स हैं, जिसमें चिरंजीवी, प्रभु देवा, अल्लू अर्जुन, महेश बाबू, प्रभास और धनुष जैसे सितारों का नाम लिस्ट में सबसे पहले आता है। इन स्टार्स के लोग काफी दीवाने हैं और यही वजह है कि दर्शकों को साउथ फिल्में भी खूब पसंद आती हैं। लेकिन इसके साथ ही साउथ सिनेमा में एक ऐसा चमकता हुआ सितारा भी है, जिसके रहने भर से फिल्में हिट हो जाती हैं। कई बार वो एक्टर बड़े-बड़े हीरो पर भी भारी पड़ चुका है। और वो एक्टर कोई और नहीं बल्कि कॉमेडियन ब्रह्मानंदम हैं।एक फरवरी को ब्रह्मानंदम अपना 64वां जन्मदिन मनाएंगे। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Brahmanandam
साउथ एक्टर ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी, 1956 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुआ था। उन्होंने लक्ष्मी से शादी की थी। ब्रह्मानंदम के दो बच्चे हैं जिनका नाम राजा गौतम और सिद्धार्थ है। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर ब्रह्मानंदम के परिवार की आर्थिक हालत अच्छी नहीं थी और इसलिए उनके परिवार में सिर्फ वही एक ऐसे शख्स हैं जिन्होंने एम ए की पढ़ाई की। लेकिन उनकी किस्मत उस वक्त खुली जब तेलुगू के जाने-माने निर्देशक ने उन्हें फिल्म में काम दिया। ये बात बेहद कम लोगों को पता है कि एक्टर ब्रह्मानंदम ने 1 हजार से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
3 of 5
Brahmanandam
ब्रह्मानंदम ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत 1987 में आई फिल्म 'अहा ना पेलांता' से की थी। उनको उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पांच नंदी अवॉर्ड मिल चुके हैं। साथ ही उन्हें बेस्ट कॉमेडियन के लिए 'CineMAA अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया है। ब्रह्मानंदम ने साल 1990 से 2005 तक के बीच आई तकरीबन हर फिल्म में काम किया है और दर्शकों को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाया है।
4 of 5
brahmanandam
- फोटो : twitter
अभिनेता ने बनाया है ये रिकॉर्ड
अभिनेता ब्रह्मानंदम के नाम किसी भी जीवित एक्टर द्वारा सर्वाधिक स्क्रीन क्रेडिट का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्हें भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए साल 2009 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। एक इंटरव्यू में अभिनेता ने कहा था कि, 'अगर आप कॉमेडियन हैं, तो फिर आपको बिल्कुल सहज रहना होगा और अपने आसपास की गतिविधियों पर हमेशा नजर रखनी होगी। इससे आपको किसी भी किरदार में हास्य को शामिल करना आसान हो जाएगा।'
फीस लेने के मामले में अभिनेता ब्रह्मानंदम ने बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी पछाड़ दिया है। एक्टर एक फिल्म के 1 करोड़ रूपये लेते हैं और 24 घंटे में वो करीब 5 लाख रूपये कमाते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां हैं। साथ ही उनका घर भी काफी आलीशान है। ब्रह्मानंदम को उनकी कॉमिक टाइमिंग, मजेदार किरदार और पर्दे पर मस्ती के लिए जाना जाता है।