जया बच्चन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं, जो बेशक अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक समय था जब उनके नाम का डंका फिल्मी दुनिया में बजता था। जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को एक बंगाली परिवार में हुआ था और उन्होंने महज 15 साल की उम्र में सत्यजीत रे की फिल्म 'महानगर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जया ने अपने सफल करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'अभिमान', 'जंजीर', 'कभी खुशी कभी गम', 'कोरा कागज', 'मिली' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन तमाम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन आज हम आपको जया बच्चन की पांच शानदार फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।