फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: नीतू कपूर बोलीं- हो गई रणबीर-आलिया की शादी, विल स्मिथ पर बैन, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Sat, 09 Apr 2022 07:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
रणबीर, आलिया, विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी की खबरों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। दावा है कि दोनों इसी महीने 14 से 17 अप्रैल के बीच सात फेरे ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के फंक्शन से जुड़ी जानकारी भी सामने आने लगी है। इन सब खबरों के बीच अब रणबीर कपूर की मां और अभिनेत्री नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पैपराजी अभिनेत्री से आलिया और रणबीर की शादी से जुड़े सवाल कर रहे हैं तो नीतू कपूर ने जवाब में कहा है कि दोनों की शादी हो गई।

Alia-Ranbir Wedding: आलिया और रणबीर की शादी के सवाल पर बोलीं नीतू कपूर, ‘हो गई’, देखें ये मजेदार वीडियो
विज्ञापन

2 of 10
क्रिस रॉक-विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्कर सेरेमनी के दौरान हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने कॉमेडियन क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उनपर ऑस्कर और अकादमी के अन्य कार्यक्रमों में जाने पर 10 साल का बैन लगा दिया गया है। अब इस पूरे मामले में विल स्मिथ का बयान भी सामने आया है।

थप्पड़ कांड: ऑस्कर में 10 साल तक बैन होने पर आया विल स्मिथ का बयान, जानिए क्या कुछ कहा
विज्ञापन

3 of 10
amitabh bachchan ajay devgn - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रनवे 34' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आज यानी शनिवार को इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें अमिताभ बच्चन और अजय देवगन का सख्त लुक देखने को मिला। इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन सबके बीच अमिताभ बच्चन ने भी अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें बिग बी अजय देवगन का मजाक उड़ाते हुए नजर आए।  खास बात ये है कि अजय देवगन ने भी अमिताभ के इस ट्वीट का मजेदार जवाब दिया। 

Runway34: अमिताभ बच्चन ने अजय देवगन को बताया ‘नियम तोड़ने वाला’, अभिनेता ने यूं दिया बिग बी को जवाब

4 of 10
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा कर वर्ल्ड लीडर्स से यूक्रेन समेत ईस्टर्न यूरोप में शरणार्थियों और बच्चों की सहायता करने का आग्रह किया है। अभिनेत्री का कहना है कि रूस-यूक्रेन क्राइसिस की वजह से बच्चों को बड़े पैमाने पर अपना घर छोड़कर दूसरी जगह की तलाश करते देखा गया है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी तादात में बच्चों का विस्थापन हुआ है। 

रूस-यूक्रेन संकट: प्रियंका चोपड़ा ने वर्ल्ड लीडर्स से मांगी मदद, कहा- आह्वान का जवाब दें
विज्ञापन

5 of 10
तेलुगू एक्टर बाल्या - फोटो : सोशल मीडिया
जाने माने तेलुगू एक्टर बाल्या का निधन हो गया है। वह  94 साल के थे। उम्र संबंधी दिक्कतों के चलते उनका निधन हो गया। वह फिल्मों में कैरेक्टर रोल के लिए मशहूर थे। उन्होंने कुछ समय थियेटर में भी काम किया था।

दुखद: जाने माने तेलुगू एक्टर बाल्या का 94 साल की उम्र में निधन
विज्ञापन

6 of 10
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों शादी का मौसम चल रहा है और आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर शादी करने जा रहे हैं। वहीं हॉलीवुड से भी एक स्टार कपल ने सगाई कर ली है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक हैं। दोनों कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जेनिफर लोपेज ने अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया, जिससे दोनों की सगाई की खबरों की पुष्टि हो गई है।
 
Jennifer Lopez Engagement: जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने की दूसरी बार सगाई
विज्ञापन

7 of 10
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बीते दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई निर्देशक एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' जमकर कमाई कर रही है। अपनी रिलीज के बाद से ही यह फिल्म दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म पर सभी लोग अपनी अलग- अलग प्रतिक्रिया दे हैं। इसी बीच अब मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इन दोनों फिल्मों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ram Gopal Varma: रामगोपाल वर्मा ने 'द कश्मीर फाइल्स' को बताया गेमचेंजर, आरआरआर के लिए कही ये बात

8 of 10
केजीएफ 2, जर्सी , बीस्ट - फोटो : social media
आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बैसाखी पर रिलीज होती तो पता नहीं उसका क्या हश्र होता लेकिन दो बड़े पाटों के बीच फंसी अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ का पत्ता एडवांस बुकिंग में ही साफ होता दिख रहा है। आमतौर पर फिल्मों की एडवांस बुकिंग फिल्म रिलीज होने के हफ्ते में ही खुलती है लेकिन अगले शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कोरोना संक्रमण काल का सबसे बड़ा मुकाबला तय हो चुका है लिहाजा एडवांस बुकिंग का हल्ला भी अभी से जारी है।

KGF Chapter 2 Vs Beast Vs Jersey: ‘केजीएफ 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए इतने करोड़, यहां अटकी शाहिद की फिल्म

9 of 10
बॉलीबुड अभिनेत्री सोनम कपूर - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के नई दिल्ली स्थित घर पर चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री के घर से तकरीबन 1.41 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और नकदी चुराई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोनम की सास ने अपने मैनेजर रितेश गौरा के साथ तुगलक रोड थाने में 23 फरवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन हाईप्रोफाइल मामला होने के कारण इसे छुपाने की कोशिश की जा रही थी।

Sonam Kapoor: चोरी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे मीम्स, यूजर्स बोले- 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है'
विज्ञापन

10 of 10
मलाइका अरोड़ा - फोटो : insta
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री की कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और उनकी कार एक्सप्रेसवे पर 3 अन्य कार से जा टकराई। एक्सीडेंट में मलाइका की आंख के पास चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल अर्जुन कपूर और उनके करीबी इस दौरान हाल चाल लेने अभिनेत्री के घर पहुंचे थे, लेकिन अब मलाइका ने खुद पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपनी सेहत की अपडेट देने के साथ ही सबका शुक्रिया भी कहा है। मलाइका की ये पोस्ट फैंस के लिए राहत भरी खबर है।

Malaika Arora: एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा ने बताया अपनी तबीयत का हाल, बोलीं-'सब कुछ एक फिल्म के सीन जैसा लगता है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें