बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय 03 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। विवेक बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली। 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'कंपनी' थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था।
बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक फिल्मों के अलावा खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। विवेक ने प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी डेब्यू फिल्म Iti- Can You Solve Your Own Murder की घोषणा की थी। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्टअप में भी इंवेस्ट किया है, जिनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं।