रणधीर कपूर-बबीता
- फोटो : सोशल मीडिया
बबीता का करियर भले ही छोटा हो लेकिन वह चमकदार रहा है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बबीता और राजेश खन्ना दोनों की ये डेब्यू फिल्म थी। लेकिन बाद में फिल्म 'दस लाख' सिनेमाघरों में राज से पहले रिलीज हो गई, इसलिए यही इनकी पहली डेब्यू फिल्म मानी जाती है। अपनी पहली फिल्म से बबीता ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद उन्होंने 'हसीना मान जाएगी', 'जीत', 'डोली' और 'एक हसीना दो दीवाने' जैसी कई हिट फिल्में दीं।