अपनी दमदार आवाज, डरावने गेटअप और प्रभावशाली शख्सियत से सालों तक फिल्मप्रेमियों के दिलों में खौफ पैदा करने वाले जाने-माने खलनायक अमरीश पुरी दरअसल फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे। 22 जून को उनका जन्मदिन है। वह हमारे बीच भले ना हो लेकिन उनकी दमदार अभिनय की छाप आज भी हर दर्शक के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। अमरीश पुरी ने 30 साल से भी ज्यादा वक्त तक फिल्मों में काम किया और नकारात्मक भूमिकाओं को इस प्रभावी ढंग से निभाया कि हिंदी फिल्मों में वो बुरे आदमी का पर्याय बन गए। आइए अमरीश पुरी की उन टॉप फिल्मों को याद करते हैं जिनके चलते उन्हें 'सुपर विलन' का टैग मिला। सबसे पहले नाम आता है फिल्म मिस्टर इंड़िया में 'मोगैंबो' का
1987 में रिलीज हुई 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश पुरी का किरदार अमर माना जाता है। आज भी डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है। फिल्म के हीरो अनिल कपूर से ज्यादा विलेन बने अमरीश ने वाहवाही लूटी थी।