साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन (Akshara Haasan) का आज यानी मंगलवार को जन्मदिन है। अक्षरा का जन्म 12 अक्तूबर 1991 को चेन्नई में हुआ था। फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकीं अक्षरा फिल्मों में सहायक निर्देशन भी कर चुकी हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शमिताभ' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली साउथ एक्ट्रेस अक्षरा हासन आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा हासन ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म की 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और फिर वो पहुंचीं कॉलीवुड। यहां उन्होंने अजित कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ 'विवेगम' फिल्म में काम किया। अमिताभ के साथ डेब्यू करने के बाद भी अक्षरा को ज्यादा सफलता नहीं मिली। हालांकि विवादों से उनका गहरा नाता रहा है।