कालीचरण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कालीचरण (1976)
फिल्मकार सुभाष घई ने निर्देशन में जब अपने करियर की शुरुआत की तो उन्होंने सबसे पहले फिल्म बनाई 'कालीचरण'। इस फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा, रीना रॉय, अजीत, मदन पुरी और डैनी डेंजोंगपा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अजीत ने यहां दो प्रकार की छवि रखने वाले दीनदयाल की भूमिका निभाई। दुनिया दीनदयाल को एक साफ छवि वाले रईस आदमी के रूप में जानती है जबकि अपराध की दुनिया में दीनदयाल का नाम होता है लायन। इस फिल्म में अजीत का बोला हुआ संवाद, 'क्राइम की दुनिया में हमें लायन के नाम से जाना जाता है', बहुत मशहूर हुआ। उनके बोलने का अंदाज इसलिए भी निराला रहा क्योंकि वह है अपना नाम 'लायन' नहीं 'लाइन' कहते थे।