फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा पर भड़कीं गुल पनाग, बोलीं- सरकार को वही मिला है, जो वो पहले दिन से चाहती थी

Wed, 27 Jan 2021 06:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुल पनाग - फोटो : instagram/gulpanag
गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली एक बार फिर हिंसा के दर्द कराहा उठा।कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली। अलग-अलग इलाकों से झड़प की खबरें पूरे दिन आती रहीं। इस हिंसा में जवान और किसान आमने-सामने आ गए और नतीजा ये हुआ कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं अभिनेत्री गुल पनाग इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

2 of 5
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम
गुल पनाग शुरुआत से ही कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करती आई हैं। वे खुद भी इस आंदोलन का हिस्सा रही हैं। बीते दिनों जब वे एक रैली में पहुंची थीं तो उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
गुल पनाग - फोटो : Instagram
गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के बाद एक बार फिर गुल पनाग भड़क गईं और फिर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि सरकार को वही मिला है, जो वो पहले दिन से चाहती थी! वो पूरे प्रोटेस्ट को खराब दिखाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को लगातार भड़काने का, नीचा दिखाने का और तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शनों पर बहस करने का प्रयास हो रहा था। दुखद।'

4 of 5
अभिनेत्री गुल पनाग - फोटो : amar ujala
एक और ट्वीट में गुल पनाग ने लिखा, 'मैं अधिकारियों से आग्रह करती हूं कि वे उन लोगों को गिरफ्तार करें और उन पर कार्रवाई करें जिन्होंने हिंसा की वारदातों को अंजाम दिया और कानून तोड़ा। हमारे पास उपद्रवियों की पहचान करने की तकनीकी क्षमता है। अभी तक कोई गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुल पनाग - फोटो : इंस्टाग्राम
बीते दिनों गुल पनाग ने कृषि बिलों पर भी सवाल उठाते हुए कहा था कि जिस तरह कृषि बिलों को ऑर्डिनेंस के रूप में लाया गया। लॉकडाउन के दौरान इसे बगैर किसानों से बगैर मशविरा इसे लोकसभा और राज्यसभा में कैसे पास कर दिया गया। किसानों के समर्थन में आगे भी आवाज उठाती रहेंगी, क्योंकि इनकी मांगे जायज हैं और आंदोलन को झूठ की बदौलत कमजोर करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

Birthday Special: इटालियन एक्टर को डेट कर रहीं श्रुति हासन, इस साल मनाएंगी अपना 35वां जन्मदिन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें