बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी आज यानी 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। हंसिका मोटवानी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते गुरुवार को अभिनेत्री अपने परिवार के साथ जयपुर में अरावली के पहाड़ियों के बीच बने मुंडोता फोर्ट पहुंची थीं। गुरुवार की रात को ही उनकी मेहंदी का फंक्शन हुआ। इसके बाद शुक्रवार को सूफी नाईट का आयोजन किया गया था। वहीं शनिवार को दोनों पोलो मैच का आनंद लेने पहुंचे थे।