फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani Birthday: 50 से अधिक फिल्में कर चुकी हैं ऋतिक की फिल्म 'कोई मिल गया' की ये बाल कलाकार, नाम तो सुना ही होगा

Mon, 09 Aug 2021 09:34 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
हंसिका मोटवानी - फोटो : ट्विटर
जिस कलाकार ने बचपन में ही हर एक साल इतना काम किया हो जितना अभिनेता अक्षय कुमार एक साल में करते हैं तो उसके भविष्य पर भला कौन उंगली उठा सकता है? यहां बात हो रही है भारतीय सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी की। आज हंसिका मोटवानी का जन्मदिन है। हंसिका ने बचपन में ही अभिनय करना शुरू कर दिया था। हंसिका अब तक 50 से ज्यादा अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। किशोरावस्था में उन पर बड़ा दिखने के लिए हारमोन्स के इंजेक्शन लेने का भी आरोप लग चुका है हालांकि इसपर हंसिका की तरफ से कभी कोई बयान नहीं आया है। चलिए, आपको उनके कुछ बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Hansika Motwani - फोटो : twitter
किरदार : करुणा / शोना
धारावाहिक : शाका लाका बूम बूम (2001)

हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। एक बाल कलाकार के रूप में सबसे पहले वह टीवी शो शाका लाका बूम बूम में नजर आईं। यह एक काल्पनिक कहानी पर आधारित बच्चों का धारावाहिक था जिसमें एक जादुई पेंसिल से कुछ भी कागज पर बनाया जाए वह हकीकत में प्रकट हो जाता था। हंसिका का किरदार करुणा और शोना का है जो इस शो के मुख्य किरदार संजू की दोस्त है। जब ये लोग किसी मुसीबत में पड़ते हैं तो एक दूसरे की मदद से ही मुसीबत से छुटकारा पाते हैं। हंसिका का यह रूप लोगों को आज भी याद है।
विज्ञापन

3 of 6
हंसिका मोटवानी
किरदार : टीना
धारावाहिक : देश में निकला होगा चांद (2001)

शुरुआत तो 'शाका लाका बूम बूम से हुई लेकिन ज्यादा दिन नहीं बीते थे और हंसिका को यह शो मिल गया है। इस शो में टीना का किरदार टीवी की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने निभाया है। लेकिन टीना के बचपन का किरदार निभाया है हंसिका मोटवानी ने। टीना इस शो के मुख्य किरदार परमिंदर उर्फ पम्मी की सौतेली बहन है। शो की कहानी तो प्यार, नफरत और बदले की आग से भरी हुई है। लेकिन, टीना का किरदार एक सीधी साधी बच्ची का ही है। यह धारावाहिक लगभग पांच साल तक चला और इसके लिए हंसिका को वर्ष 2003 में सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का इंडियन टेली अवॉर्ड भी मिला।

4 of 6
कोई मिल गया - फोटो : ट्विटर
किरदार : प्रिया
फिल्म : कोई मिल गया (2003)

सोन परी, क्योंकि सास भी कभी बहु थी जैसे कई धारावाहिकों में काम करने के बाद हंसिका ने फिल्मों में भी कदम रख दिया और उन्हें पहली बार देखा गया तब्बू की हॉरर फिल्म 'हवा' में। हालांकि, वहां उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला तब वह ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कोई मिल गया' में बच्चों की टोली में प्रिया नाम के किरदार के रूप में नजर आईं। प्रिया रोहित के बचपन की दोस्त है। रोहित बड़ा तो हुआ है लेकिन दिमाग से नहीं। इसलिए, वह बच्चों के साथ ही दोस्ती करता है। इस फिल्म के लिए हंसिका ने कोई अवॉर्ड तो नहीं जीता लेकिन उनका काम धड़ल्ले से चल रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
आबरा का डाबरा - फोटो : ट्विटर
किरदार : पिंकी
फिल्म : आबरा का डाबरा (2003)

हंसिका मोटवानी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादातर काम बचपन में ही कर लिया था। बड़ी होकर तो उन्होंने तमिल और तेलुगू फिल्मों में ही जलवे दिखाए हैं। इस फिल्म में हंसिका ने पिंकी की भूमिका निभाई है जो इसके मुख्य किरदार शानू की दोस्त है। ये दोनों मिलकर  प्रतियोगिता जीतते हैं और फिर जादूगरी के स्कूल आबरा का डाबरा में दाखिला लेते हैं। यह फिल्म किसी को भी पसंद नहीं आई। इसके सीक्वल की भी बात उसी समय चलाई गई थी। लेकिन, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद हंसिका ने इस सीक्वल का हिस्सा बनने से मना कर दिया। उनका कहना था कि अब उनका एक अभिनय करियर है। वह उसे बर्बाद नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आप का सुरूर - फोटो : Twitter
किरदार : रिया बक्शी
फिल्म : आप का सुरूर (2007)

हंसिका मात्र 16 साल की थीं और उन्होंने इस फिल्म से हिमेश रेशमिया के साथ एक वयस्क कलाकार के रूप में हिंदी फिल्मों में कदम रख दिया। प्रशांत चड्ढा के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में हंसिका ने एक इवेंट प्लानर रिया बक्शी का किरदार निभाया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता हिमेश रेशमिया के किरदार एचआर को रिया से प्यार हो जाता है और रिया के पिता को भी इससे कोई ऐतराज नहीं होता। फिर फिल्म में एक कत्ल होता है और सारी चीजें बदल जाती हैं। यह फिल्म सुपर हिट रही और इसके लिए हंसिका को बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया। इसके बाद हंसिका ने गोविंदा, आफताब शिवदासानी, उपेन पटेल, मनोज बाजपेयी और सेलिना जेटली के साथ एक हिंदी फिल्म 'हनी है तो मनी है' और की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें