हानिया आमिर
- फोटो : social media
दरअसल, हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप-आर्टिस्ट अदनान अंसारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड की है। साझा की गई यह क्लिप हानिया आमिर के साथ एक फोटोशूट का बीटीएस वीडियो है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हनिया मेकअप आर्टिस्ट के साथ मस्ती और चिल कर रही हैं, जबकि अदनान अंसारी उन्हें शूट के लिए स्टाइल कर रहे हैं। वीडियो के दौरान हनिया मेकअप-आर्टिस्ट के हद से ज्यादा करीब भी नजर आ रही हैं। कुछ ही समय में वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देख फैंस चौंक गए। इतना ही नेटिजन्स ने अभिनेत्री को मेकअप आर्टिस्ट के साथ क्लोसनेस के लिए कमेंट सेक्शन में खूब फटकार भी लगाई।