हिंदी सिनेमा में अगर बात करें 60 के दशक की तो यह हिंदी सिनेमा का स्वर्णिम समय माना जाता है। उस समय की फिल्मों में एक्टर-एक्ट्रेस की अदाकारी आज भी लोगों को याद रहती है। वहीं बात करें गानों की तो उस समय के गाने आज भी लोगों की जुबान पर रहते हैं। यहां तक की उन्हीं गानों में थोड़ा बहुत फेरबदल करके दोबारा परोसा जा रहा है। 50 और 60 के दशक में जहां अभिनेताओं के स्टाइल ही सबसे ज्यादा कॉपी किए जाते थे, उस समय में भी एक ऐसी अभिनेत्री थी। इनके अभिनय और अदाओं के तो लोग दिवाने थे ही, इसके साथ ही इनका ड्रेसिंग स्टाइल और हेयर स्टाइल भी बहुत फेमस था। उनके हेयर स्टाइल को उस समय लड़कियों में खूब कॉपी किया था, यहां तक की आज भी लड़कियां उस हेयर स्टाइल को पसंद करती हैं।