फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai: फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे वरुण-पूजा, गंगा आरती में हुए शामिल

Sat, 22 Mar 2025 02:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hai Jawaani Toh Ishq Hona Hai Shooting: वरुण धवन और पूजा हेगड़े ने अपनी आने वाली फिल्म 'हैं जवानी तो इश्क होना है' की शूटिंग का ऋषिकेश शेड्यूल शुरू कर दिया है। वरुण ने तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 4
है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम:@varundvn
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और पूजा हेगड़े इन दिनों अपनी नई फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि वरुण धवन कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग के बाद उन्होंने 'है जवानी तो इश्क होना है' का पहला शेड्यूल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम:@varundvn
वरुण धवन की पोस्ट
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और पूजा हेगड़े शुक्रवार को अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश पहुंचे। पवित्र स्थान पर शूटिंग शुरू करने से पहले वरुण और पूजा को परमार्थ निकेतन आश्रम में गंगा आरती में भाग लेते हुए देखा गया। वे दोनों खुशी-खुशी भक्तिमय माहौल में डूबे रहे।  वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋषिकेश में अपने पहले शेड्यूल की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ऋषिकेश में हमारे शेड्यूल की शानदार शुरुआत धन्य।'
Jaat Trailer Postponed: आज रिलीज नहीं होगा ‘जाट’ का ट्रेलर, सनी देओल के फैंस को करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

3 of 4
है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम:@varundvn
चौथी बार पिता के साथ काम करेंगे वरुण धवन
वरुण धवन एक बार फिर अपने पिता डेविड धवन के साथ आगामी रोमांटिक-कॉमेडी के लिए काम कर रहे हैं, जो उनका चौथा सहयोग है। दोनों ने पहले मैं तेरा हीरो, जुड़वा 2 और कुली नंबर 1 जैसी सफल फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी जोड़ी ने दर्शकों को हमेशा पसंद किया है। अब वरुण और पूजा की शूटिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

4 of 4
है जवानी तो इश्क होना है की शूटिंग - फोटो : इंस्टाग्राम:@varundvn
वरुण-पूजा का वर्कफ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण को आखिरी बार एटली की 'बेबी जॉन' में देखा गया था। वरुण जल्द ही 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी। वहीं, पूजा हेगड़े आखिरी बार शाहिद कपूर के साथ 'देवा' में देखा गया था। वह 'रेट्रो' में सूर्या के साथ भी नजर आएंगी।
Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने फैंस पर फोड़ा कई फिल्मों के फ्लॉप होने का ठीकरा, बोलीं- दर्शक ही जिम्मेदार हैं... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें