फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amaal Mallik: डिप्रेशन के बाद सिंगर अमाल के परिवार संग रिश्ते हुए खराब, इन एक्टर्स के भी बिगड़ गए संबंध

Sat, 22 Mar 2025 09:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आम लोगों की तरह ही कई फिल्मी सितारों के भी अपने परिवार के साथ, अपनों के साथ रिश्ते खराब हो जाते हैं। इस विषय पर कुछ एक्टर्स, सितारों ने खुलकर बात भी की है। जानिए, किस-किस एक्टर, एक्ट्रेस के अपनों से संबंध ठीक नहीं रहे।
विज्ञापन
1 of 6
सिंगर अमाल मलिक, अभिनेत्री मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम@mallikasherawat,@amaal_mallik

हाल ही में सिंगर अमाल मलिक ने सोशल मीडिया के जरिए अपने डिप्रेशन में होने की जानकारी दी। साथ ही इसके लिए कुछ हद तक अपने करीबी लोगों को दोषी बताया। सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी लिखा कि वह अपने परिवार के साथ अब दूरी बनाकर रखेंगे। बाद में जरूर सिंगर अमाल ने अपनी पोस्ट को डिलीट किया और नई पोस्ट की, जिसमें अपने भाई सिंगर अरमान मलिक के साथ रिश्ते पर बात की। भाई के साथ रिश्ते को अटूट बताया। यह पहली बार नहीं है कि किसी फिल्मी कलाकार का अपनों से मनमुटाव, झगड़ा लोगों के सामने आया हो। पहले भी कई एक्टर, एक्ट्रेस इस बारे में बात कर चुके हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
मल्लिका शेरावत - फोटो : इंस्टाग्राम-@mallikasherawat

मल्लिका शेरावत
मल्लिका शेरावत ने जब फिल्मी करियर शुरू किया था तो काफी बोल्ड सीन्स बड़े पर्दे पर दिए थे। वह रातों-रात बॉलीवुड में, दर्शकों के बीच मशहूर हो गईं। बाद में अपने कई इंटरव्यू में मल्लिका ने बताया कि उनके और पिता के रिश्ते काफी खराब हैं। दरअसल, अभिनेत्री के पिता को पसंद नहीं था कि वे फिल्मों में काम करें। मल्लिका के पिता ने कहा था कि फिल्मों में काम करना शर्मनाक होता है। यही कारण था कि पिता-बेटी के रिश्ते लंबे समय तक खराब रहे। 


 
विज्ञापन

3 of 6
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम@ameeshapatel9

अमीषा पटेल
अमीषा पटेल ने तो अपने पिता पर केस ही कर दिया था। इनके रिश्ते काफी खराब हुए। अभिनेत्री का कहना था कि पिता ने उनके कमाए पैसों का गलत ढंग से इस्तेमाल किया। उन्होंने 12 करोड़ रुपये को मिस मैनेज करने का आरोप पिता पर लगाया था। वह अपने पिता को कोर्ट तक लेकर गईं। 

ये खबर भी पढ़ें: Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल के दिए चेक हुए बाउंस, इवेंट कंपनी के मालिक ने भेजा नोटिस; पढ़ें पूरा मामला 
 

4 of 6
अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@arjunkapoor

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर का अपने पिता बोनी कपूर के साथ रिश्ता शुरुआती दौर में ठीक नहीं रहा। एक इंटरव्यू में  अर्जुन कपूर ने कहा था, ‘पापा पहले बहुत बिजी रहते थे, ऐसे में हमारे रिश्ते को बेहतर बनने का समय नहीं मिला। फिर मम्मी-पापा का तलाक हो गया, इससे हमारे रिश्ते में और दूरी आ गई।’ आज के समय की बात करें तो अर्जुन और बोनी कपूर के रिश्ते काफी मधुर हो चुके हैं। अर्जुन, अपने पिता का पूरा ख्याल रखते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: ‘संदीप और पिंकी फरार’ की रिलीज के चार साल पूरे, अर्जुन ने फिल्म की टाइमिंग पर उठाए सवाल 

 

विज्ञापन

5 of 6
प्रतीक बब्बर - फोटो : इंस्टाग्राम@_prat

प्रतीक बब्बर
राज बब्बर और दिवंगत स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर के भी अपने परिवार से रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे। उन्होंने हाल ही में दूसरी शादी की लेकिन इसमें अपने पिता राज बब्बर को नहीं बुलाया। इस बात की मीडिया में काफी चर्चा हुई लेकिन प्रतीक इस पर कुछ नहीं बोले। जहां तक प्रतीक की बात है तो मां स्मिता का निधन उनके जन्म के बाद ही हो गया था, ऐसे में उनकी परवरिश नानी ने की थी। ऐसा लगता है कि प्रतीक और राज बब्बर के बीच आज भी रिश्ते सहज नहीं हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फैजल खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान के भाई फैजल 
आमिर खान के भाई फैजल खान ने भी कई बार खुलकर अपनों के साथ खराब होते रिश्तों पर बात की है। खास आमिर से उनका रिश्ता काफी खराब रहा है। कुछ साल पहले फैजल ने दावा किया था कि वह डिप्रेशन में थे, उन्हें सिजोफ्रेनिया की समस्या हो गई थी तो परिवार ने उन्हें जबरन घर में कैद रखा। साथ ही फैजल ने कई बार कहा है कि वह अपने भाई आमिर की छाया से बाहर आना चाहते हैं। फैजल ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया है, एक फिल्म का निर्देशन भी किया था। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें