फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guntur Kaaram: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'गुंटूर कारम', जानें कब और कहां देख सकते हैं महेश बाबू की फिल्म

Sun, 04 Feb 2024 12:42 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुंटूर कारम - फोटो : Instagram
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने 'गुंटूर कारम' से दर्शकों का दिल जीत लिया था। त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर फिल्म 'गुंटूर कारम' सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। अब आधिकारिक तौर पर फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की घोषणा हो चुकी है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और नेटफ्लिक्स इंडिया ने फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट का एलान भी किया है।
विज्ञापन

2 of 5
गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसके ओटीटी प्रीमियर की घोषणा की। नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा- यहां बहुत गर्मी होने वाली है, क्योंकि राउडी रमना यहां है और वह आग लगा रहा है। गुंटूर कारम नौ फरवरी को तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में नेटफ्लिक्स पर आ रही है।

Mouni Roy: आदियोगी दर्शन करने पहुंचीं मौनी रॉय, तस्वीरों में महादेव की भक्ति में लीन दिखीं अभिनेत्री
विज्ञापन

3 of 5
गुंटूर कारम - फोटो : Instagram
महेश बाबू के अलावा, गुंटूर करम में श्री लीला, मीनाक्षी चौधरी, प्रकाश राज, राम्या कृष्णा, राव रमेश, जगपति बाबू, अजय घोष और कई अन्य कलाकारों की एक बड़ी टोली है। फिल्म को त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और हारिका और हसीन क्रिएशन्स बैनर के तहत नागा वामसी द्वारा निर्मित किया गया है, थमन एस ने फिल्म के लिए संगीत दिया है।
Juhi Chawla: शादी से पहले जूही को रोज लव लेटर भेजते थे जय मेहता, जूही ने बताई अपनी प्रेम-कहानी

4 of 5
गुंटूर कारम - फोटो : Instagram
'गुंटूर कारम' में महेश बाबू को एक ऐसी भूमिका में दिखाया गया है, जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जिसमें एक्शन और इमोशन का सहज मिश्रण है। कहानी महेश बाबू के किरदार रमाना पर केंद्रित है, जो कई सालों के बाद अपनी मां से दोबारा मिलता है और एक जटिल राजनीतिक स्थिति में फंस जाता है।
Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने समानता का मतलब बताया दोगुना काम, नारीवाद को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुंटूर कारम - फोटो : Instagram
'गुंटूर कारम' 12 जनवरी, 2024 को संक्रांति 2024 के मौके सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे प्रशांत वर्मा की 'हनुमान', नागार्जुन की 'ना सामी रंगा' और वेंकटेश की 'सैंधव' सहित अन्य प्रसिद्ध फिल्मों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। टकराव के बावजूद, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा अच्छा प्रदर्शन किया और दुनिया भर में अनुमानित 177 करोड़ की कमाई की।
OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा हंसी-ठहाकों के साथ क्राइम-थ्रिलर का मजा, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें