फिल्मी जगत में कई सितारे लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। चकाचौंध से भरी फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने की चाह लिए हर साल कई लोग माया नगरी का रुख करते हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी जगह बनाने के लिए लोगों को कई उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन कुछ ही लोग इंडस्ट्री में कोई मुकाम हासिल कर पाते हैं। हालांकि कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी अचानक ही पर्दे से गायब हो गए। अमर उजाला की इस नई सीरीज गुमनाम सितारे में हम आपको फिल्मी जगत के ऐसे ही कलाकारों से मिलवाएंगे। इस सीरीज की पहली कड़ी में आज बात करेंगे 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रितु शिवपुरी की-