चकाचौंध से भरी मनोरंजन दुनिया में हर कोई अपना मुकाम बनाने की ख्वाहिश रखता है। फिल्मी जगत में अपना नाम कमाने की चाह लिए लोग हर दिन मायानगरी मुंबई का रुख करते हैं। इंडस्ट्री में खुद को जमाए रखने के लिए कड़ी मेहनत और प्रतिभा की जरूरत पड़ती, लेकिन मनोरंजन जगत में कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जिन्हें दर्शकों का दिल जीतने और सफलता हासिल करने के बाद गुमनामी झेलनी पड़ी। इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने गुमनाम सितारे नाम की एक सीरीज की शुरुआत है, जिसके तहत हम इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ सितारों की बात करेंगे। इसी क्रम में सीरीज की अगली कड़ी में आज जानेंगे फिल्म 'तुम बिन' के हीरो प्रियांशु चटर्जी के बारे में-