किशोर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गुलजार ने लिखा है कि एक बार एक प्रोड्यूसर किशोर कुमार से उनके घर मुलाकात करने गए। पर किशोर कुमार उस वक्त उनसे बात करने के मूड में नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपनी अलमारी खोली और अंदर कदम रखा फिर गायब हो गए। एक बार किशोर कुमार ने एक फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त चाय मांगी और जब चाय आई तो बिना पिये ही रिकॉर्डिंग करने के लिए आगे बढ़ गए। गौरतलब है कि 4 अगस्त 1929 को खंडवा में पैदा हुए किशोर कुमार हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कलाकारों और गायकों में शामिल थे। वह बहु आयामी व्यक्तित्व के धनी थे। किशोर कुमार ने अभिनेता, गीतकार, संगीतकार, निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक के तौर पर इंडस्ट्री में प्रसिद्धि पाई। उनका असली नाम आभास कुमार गांगुली था। 70 और 80 के दशक में किशोर कुमार सबसे महंगे सिंगर थे। उन्होंने उस वक्त के सभी बड़े कलाकारों के लिए अपनी आवाज दी। खासकर राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के लिए उनकी आवाज बेहद पसंद की जाती थी। राजेश खन्ना को सुपरस्टार बनाने में किशोर का बड़ा योगदान माना जाता है।