फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Kumar Birth Anniversary: जूस की दुकान लगाने वाले गुलशन कुमार ऐसे बने भजन सम्राट, खड़ी कर दी खुद की कंपनी 'टी सीरीज'

Thu, 05 May 2022 07:26 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुलशन कुमार - फोटो : Social Media
भजन सम्राट के नाम से मशहूर रहे गुलशन कुमार की 5 मई को बर्थ एनिवर्सरी होती है। वह एक ऐसे भक्ति गायक रहे, जिनके भजन सुनने के बाद आज भी भक्त मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। गुलशन कुमार का नाम बॉलीवुड में अब भी बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वह एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कम समय में ही तेजी से सफलता हासिल कर ली थी। दिल्ली शहर से ताल्लुक रखने वाले गुलशन कुमार को धीरे-धीरे पूरे देश में पहचाना जाने लगा था और वह जल्दी ही बॉलीवुड की दुनिया का जाना माना नाम बन गए थे। भले ही आज गुलशन कुमार हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके भजन और उनके द्वारा स्थापित की गई कंपनी टी सीरीज आज भी ऊंचाइयों पर है और फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट गाने दे रही है। गुलशन कुमार के करियर में सफलता पाने का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जानिए उनकी जर्नी के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
गुलशन कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिता के साथ जूस की दुकान चलाते थे गुलशन कुमार
दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में जन्में गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ था। उनके पिता चंद्रभान दुआ की दरियागंज में जूस की दुकान हुआ करती थी। गुलशन कुमार भी अपने पिता का इसमें हाथ बंटाते थे। यहीं से उन्होंने अपना खुद का बिजनेस करने की सोची और ये काम छोड़ने के बाद उन्होंने दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोल ली, जहां वह कम पैसों में गानों की कैसेट्स बेचने लगे।
विज्ञापन

3 of 6
गुलशन कुमार - फोटो : गुलशन कुमार
ऐसे रखी टी सीरीज की नींव
कुछ ही समय में गुलशन कुमार का कैसेट बेचने का काम आगे बढ़ गया और उन्होंने टी सीरीज की नींव रखी। इसके बाद वह मुंबई चले गए। गुलशन कुमार एक अच्छे गायक भी थे। अपने भजनों से वह तेजी से प्रसिद्धि पाते चले गए। उनके भजन लोगों के दिल को छू जाते हैं।

4 of 6
गुलशन कुमार, भंडारा स्थल की तस्वीर - फोटो : Social media
समाज सेवा कर कायम की मिसाल
गुलशन कुमार ने न सिर्फ खुद प्रसिद्धि हासिल की बल्कि उन्होंने अपने कमाए पैसों में से समाज सेवा के लिए भी कार्य किए। उन्होंने माता वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की थी, जो आज भी लगातार चलता है। इस भंडारे में तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन हमेशा उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
कहते हैं कि जब कोई तेजी से सफल होता है तो दोस्त से ज्यादा उसके दुश्मन बन जाते हैं और ऐसा ही कुछ हुआ गुलशन कुमार के साथ। किसे पता था कि यह सफलता उनकी जान की दुश्मन बन जाएगी। 12 अगस्त 1997 का मनहूस दिन था जब बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुराधा पौडवाल, गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन कुमार की स्थापित की गई कंपनी ने न सिर्फ बॉलीवुड को हिट गाने दिए हैं, बल्कि अपने बैनर तले कई गायकों को भी लॉन्च किया। जिसमें मशहूर गायक सोनू निगम और अनुराधा पौडवाल जैसे मशहूर गायकों के नाम भी शामिल हैं। आज उनकी ये कंपनी बेटी भूषण कुमार और बेटी तुलसी संभाल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें