राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को देश और दुनिया में मशहूर करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। हाल ही में राज कपूर परिवार द्वारा उनकी 100वीं जयंती मनाई गई, एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन भी हुआ। अब सिनटा एसोसिएशन ने भी राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया है, उनकी 100वीं जयंती पर एक इवेंट प्लान किया, इसमें कई नामी कलाकार शामिल हुए और सभी ने राज कपूर के बारे में अपने विचार भी व्यक्त किए।