प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
किसी रिश्ते में ना जाने का इरादा
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में अपना करियर बना रही थी, वह पूरी तरह से करियर पर ही फोकस करना चाहती थीं। साथ ही पुराने रिलेशनशिप के एक्सपीरियंस के कारण भी वह डेटिंग, नए रिलेशनशिप में जाने से बच रही थीं। लेकिन उनकी जब निक से मुलाकात हुई तो कहानी ही बदल गई। निक जोनस के साथ वह डेटिंग करने लगींं, उनकी डेटिंग को दो महीने ही हुए थे कि निक ने प्रियंका को प्रपोज कर दिया। इस बारे में प्रियंका ने बताया, ‘मुझे उस समय निक के प्रपोज करने की उम्मीद बिल्कुल नहीं थी, क्योंकि हमें डेट करते हुए दो महीने ही हुए थे।’