ग्रेसी सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
अचानक बंद हो गया काम मिलना
'लगान' के बाद ग्रेसी अजय देवगन के साथ 'गंगाजल' और संजय दत्त के साथ 'लगे रहो मुन्ना भाई' में भी नजर आईं। लोगों को लगा कि वह बॉलीवुड में बहुत बढ़िया पारी खेलेंगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं। एक इंटरव्यू में ग्रेसी ने कहा भी था कि मैं मेहनत कर सकती हूं, चापलूसी नहीं। इंडस्ट्री की खेमेबाजी मेरी समझ नहीं आती। मुझे पता ही नहीं चला कि कब मेरे पास काम आना बंद हो गया।