फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laal Singh Chaddha: प्रमोशन के लिए यूनिक स्टाइल अपनाते हैं आमिर, इन फिल्मों का अलग तरीके से किया प्रचार

Wed, 20 Jul 2022 06:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। एक्टर ने अपने फिल्मी करियर में अब कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आमिर अपनी किसी भी फिल्म को हिट बनाने के लिए जमकर मेहनत करते हैं। चाहे फिल्म में उनकी एक्टिंग हो या फिर उसकी मार्केटिंग। आमिर अब तक कई बार साबित कर चुके हैं कि फिल्मों के लिए मार्केटिंग उनसे अच्छी कोई नहीं कर सकता। वह जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का प्रचार भी वह अलग तरीके से करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने आईपीएल के फाइनल में अपनी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। क्रिकेट और फिल्म की यह जुगलबंदी लोगों को काफी पसंद आई थी। इससे पहले भी आमिर कई बार अलग तरीके से अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर चुके हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - धूम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
धूम 3
धूम 3 आमिर की सबसे बड़ी  हिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। फिल्म की रिलीज से कुछ समय पहले अभिनेता को कई मौकों पर टोपी पहने हुए देखा गया था। फिल्म के प्रचार के दौरान भी वह लंबे समय तक गायब रहे और अचानक तीसरे राउंड के प्रमोशन में सामने आए। बता दें कि प्रचार के दौरान उनके गायब रहने से मीडिया में जबरदस्त हाइप बन गया था जो आगे चलकर फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हुआ।
विज्ञापन

3 of 5
पीके - फोटो : सोशल मीडिया
पीके
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'पीके' को प्रमोट करने का आमिर ने नायाब तरीका निकाला था। इस फिल्म के लिए आमिर ने भोजपुरी सीखी थी। फिल्म के फर्स्ट लुक के साथ ही जारी किए गए मोशन पोस्टर में आमिर का भोजपुरी अंदाज लोगों को देखने को मिला था। इसके बाद आमिर ट्विटर पर भोजपुरी भाषा में ही सक्रिय हो गए थे। इस नए तरीके से आमिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे थे।

4 of 5
थ्री इडियट्स - फोटो : social media
थ्री इडियट्स
फिल्म 'थ्री इडियट्स' के प्रमोशन के का तरीका सबसे अलग था। आमिर इस फिल्म के प्रचार के दौरान भेष बदलकर अलग-अलग जगहों पर घूमते नजर आए थे। प्रचार के दौरान उन्होंने अपना लुक ऐसा बनवाया था कि लोग उन्हें पहचान ही नहीं सके थे। रिलीज के बाद आमिर खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गजनी - फोटो : सोशल मीडिया
गजनी
फिल्म 'गजनी' आमिर और बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म थी। इस फिल्म में लोगों को आमिर खान की एक्टिंग के अलावा उनका लुक भी काफी पसंद आया था। फिल्म की रिलीज के बाद लोग आमिर जैसा ही लुक रखे नजर आने लगे थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान आमिर उस्तरा लेकर सड़कों पर उतरे और फैंस को अपनी तरह लुक दिया। जिसके बाद 'गजनी हेयरस्टाइल' ने समाचार पत्रों में खूब सुर्खियां बटोरीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें