फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी गाने पर गोविंदा ने बेटी संग लगाए जबरदस्त ठुमके, टीना आहूजा की अदाओं पर फैंस ने लुटाया प्यार

Fri, 05 Mar 2021 06:35 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा, टीना आहूजा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के नंबर वन हीरो गोविंदा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। गोविंदा की फिल्में भले ही कुछ समय से बड़े पर्दे पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, लेकिन आज भी उनकी फैन फालोइंग बहुत ज्यादा है। गोविंदा ने ना सिर्फ अपने अभिनय से बल्कि अपने डांस से भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब हाल ही में गोविंदा का बेटी टीना के साथ मजेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को गोविंदा ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद साझा किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गोविंदा और टीना आहूजा - फोटो : Instagram
इस शॉर्ट वीडियो क्लिप में टीना और गोविंदा गाने पर मस्ती करते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि बाप-बेटी एक अंग्रेजी गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। इस वीडियो में गोविंदा का 90 वाला स्टाइल तो फैंस को पसंद आ ही रहा है साथ ही टीना आहूजा पर भी सबकी निगाहें टिक गई हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा, टीना आहूजा - फोटो : Instagram
इस वीडियो में गोविंदा और टीना ने ही काले रंग के कपड़े पहने है जिसमें दोनों बेहद शानदार लग रहे हैं। पिता के साथ डांस करते हुए टीना हंसती हुई नजर आ रही हैं। फैंस को टीना और गोविंदा का ये मजेदार शार्ट वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वो जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।


 

4 of 5
टीना आहूजा - फोटो : Instagram
बता दें कि हाल ही में नेपोटिजम के मुद्दे पर टीना आहूजा की बातों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। एक इंटरव्यू के दौरान टीना ने खुद को नेपो किड्स मानने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि फिल्मों के लिए उन्होंने कभी अपने पापा से मदद नहीं ली। टीना ने कहा कि, 'मैंने कभी अपने पापा से मदद नहीं ली, इसलिए कोई मुझे नेपो किड्स नहीं कह सकता है। मुझे अभी तक जो भी काम मिला है वो अपनी प्रतिभा के दम पर मिला है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीना आहूजा - फोटो : Instagram
बता दें कि बॉलीवुड में पिछले काफी समय से स्टार किड्स लॉन्च हो रहे हैं। अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, ईशान खट्टर जैसे सितारों पर नेपोटिजम का टैग लगा है, लेकिन टीना खुद को इससे अलग मानती हैं। वर्क्रफंट की बात करें तो टीना आहूजा ने साल 2015 में फिल्म 'सेकेंड हैंड हसबैंड' से अपने करियर की शुरूआत की थी।  इसके अलावा टीना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो फैंस को काफी पसंद आती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें