फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के अंतिम संस्कार में पति संग पहुंचीं गौहर खान, भावुक कर देने वाली तस्वीरें आईं सामने

Fri, 05 Mar 2021 06:09 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : Instagram
बॉलीवुड और टीवी अभिनेत्री गौहर खान के पिता जफर अहमद का 5 फरवरी की सुबह निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए गौहर खान और उनके पति जैद दरबार भी पहुंच गए हैं। जैद के भाई भी मौजूद हैं। वर्सोवा कब्रिस्तान पहुंचे जैद और गौहर की भावुक कर देने वाली तस्वीरें सामने आई है।
विज्ञापन

2 of 5
ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जैद दरबार - फोटो : Instagram
बता दें कि जफर अहमद के इंतकाल की जानकारी खुद गौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। गौरतलब है कि जैद दरबार ने अपने ससुर के लिए एक दिन पहले तस्वीर साझा करते हुए उनकी सेहत के लिए दुआ मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मेरे ससुर को दुआओ में याद रखिएगा। ऊपरवाला उन्हें अच्छी सेहत दें। वो एक बेहतरीन इंसान हैं'।

 
विज्ञापन

3 of 5
पिता के अंतिम संस्कार के दौरान गौहर खान - फोटो : Instagram
पिता के निधन के बाद से गौहर खान काफी दुखी हैं। वे अपने पिता के काफी करीब थीं। गौहर की शादी में उनके माता-पिता दोनों शरीक हुए थे। कई तस्वीरों में उन्हें गौहर और जैद दरबार के साथ देखा गया था। अब गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम की डीपी भी बदल दी है। शोक में अपनी फोटो हटाकर एक मोमबत्ती की फोटो लगा दी। विरल भियानी ने जैद दरबार की उनके ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं।

 

4 of 5
गौहर खान - फोटो : instagram/gauaharkhan
बता दें कि तबीयत बिगड़ने पर गौहर के पिता जफर अहमद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और गौहर ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अस्पताल में बैठी नजर आ रही थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ‘प्लीज मेरे पिता के लिए दुआकीजिए। ‘वहीं दूसरी तस्वीर में वे अपने पिता के हाथ पर हाथ रखे नजर आईं थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता-पिता और पति संग गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan
गौहर ने लिखा था- ‘मेरी जिंदगी की रेखा’ अभिनेत्री ने दिसंबर 2020 में जैद दरबार के साथ निकाह कर लिया था। गौहर खुद मुंबई में रहती हैं और माता-पिता पुणे में थे। इसके बाद उन्हें तालमेल बिठाने में भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पिता के इस तरह गुजर जाने के बाद वो काफी दुखी हो गई हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें