अभिनेता गोविंदा सिनेमा जगत में 'कॉमेडी किंग' के नाम से मशहूर हैं। गोविंदा अपने जीवन के हर पड़ाव पर सर्वश्रेष्ठ साबित हुए हैं। उन्होंने जिस दमदार अभिनय के साथ फिल्मों में अदाकारी दिखाई, उसी मजबूती से उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी रिश्ते निभाए। शादी के बाद अभिनेता का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा, लेकिन कई उतार-चढ़ाव के बाद भी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता ने अपने रिश्ते को संभाल कर रखा। आज गोविंदा और सुनीता की शादी की सालगिरह है। चलिए इस मौके पर जानते हैं कैसे शुरू हुई दोनों की प्रेम कहानी?