फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GodFather Teaser: चार दिन बाद दिखेगी 'गॉडफादर' की पहली झलक, साथ नजर आएंगे सलमान खान और चिरंजीवी

Thu, 18 Aug 2022 01:23 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
मेगास्टार चिरंजीवी अपनी फिल्म 'आचार्य' के बाद मलयालम ब्लॉकबस्टर 'लूसिफर' की रीमेक 'गॉडफादर' पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिरंजीवी ने फिल्म के लिए डबिंग का काम शुरू कर दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर काफी बज देखने को मिल रहा है। प्रशंसक, बड़े पर्दे पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की जोड़ी को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की उत्सुकता को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को लेकर आज एक बड़ी घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म गॉडफादर - फोटो : सोशल मीडिया
चिरंजीवी...पहले से कहीं ज्यादा डरावने अवतार में
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर चिरंजीवी की आगामी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म से जुड़ी एक अनाउंसमेंट की है। निर्माताओं ने 'गॉडफादर' का पोस्टर जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि इस साल 21 अगस्त को चिरंजीवी के 67वें जन्मदिन पर फिल्म 'गॉडफादर' का टीजर जारी किया जाएगा। मेकर्स ने लिखा, मेगास्टार के लिए रास्ता बनाएं...... पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर ❤️...पहले से कहीं ज्यादा डरावना ❤️ गॉडफादर का टीजर 21 अगस्त को ।
 
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान, चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का कैमियो
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान 'मेगास्टार' चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर में एक कैमियो करने जा रहे हैं। खुद चिरंजीवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान के साथ एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। चिरंजीवी ने बताया था कि फिल्म में उनका और सलमान खान का एक डांस परफॉर्मेंस भी होने वाला है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
कब आएगी फिल्म?
निर्माताओं ने यह भी घोषणा की है कि 'गॉडफादर' इस साल दशहरा के दौरान रिलीज होगी। फ्लिक ने पहले से ही फिल्म प्रेमियों के बीच काफी प्रचार किया है। इसके अलावा, चिरंजीवी, श्रुति हासन और मेहर रमेश के भोला शंकर और बॉबी की चिरू 154 में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें