फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने 'यूपी बिहार' से मचाई धूम, मेघा शाह के साथ केमिस्ट्री देख दीवाने हुए फैंस

Thu, 18 Aug 2022 01:15 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव, मेघा शाह - फोटो : social media
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार सिंगर खेसारी लाल यादव अक्सर किसी न किसी कारण से मीडिया में छाए रहते हैं। जहां पिछले दिनों सावन में उनके बोल बम गीत धूम मचा रहे थे, वहीं अब अभिनेता और सिंगर के रोमांटिक गाने धमाल कर रहे हैं। वह अपने गानों की वजह से आए दिन लाइमलाइट बटोरते हैं और आज एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गए हैं। खेसारी के फैंस उनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में खेसारी ने अपने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपना एक नया गाना 'यूपी बिहार' रिलीज किया है। खेसारी का यह  भोजपुरी गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर 'यूपी बिहार' गाना कुछ ही दिनों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो जाए।  
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव, मेघा शाह - फोटो : social media
सावन गीत के बाद भोजपुरी ट्रेंडिंग स्टार का नया भोजपुरी गाना 'यूपी बिहार' रिलीज हो चुका है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सावन में शिव भक्त बन लोगों को लुभाने के बाद एक बार फिर खेसारी इस गाने में रोमांस का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। गाने में खेसारी और मेघा शाह के ठुमके और दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। गाने में खेसारी का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जहां ब्लैक पैंट शर्ट पहने खेसारी काफी हैंडसम लग रहे हैं, वहीं ब्लाउज और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहने मेघा भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।  
विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media
जहां 'यूपी बिहार' गाने में ऑनस्क्रीन खेसारी और मेघा की जोड़ी धूम मचा रही है, वहीं ऑफ स्क्रीन खेसारी के साथ प्रियंका सिंह की आवाज धमाल कर रही है। मतलब साफ है 'यूपी बिहार' गाने में खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस धमाकेदार  की कोरियोग्राफी और म्यूजिक लोगों की सिर चढ़कर बोल रहा है। आने वाले शादी के सीजन में यह गाना सबको खूब पसंद आने वाला है। 
विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव, मेघा शाह - फोटो : social media
खेसारी के इस नए गाने को यूट्यूब के 'धुन म्यूजिक' चैनल पर रिलीज किया गया है। 'यूपी बिहार' गाने के लिरिक्स  पवन पांडे ने लिखे हैं और इसका निर्देशन लक्की विश्वकर्मा ने किया है। गाने का संगीत प्रियांशू सिंह ने दिया है। अब देखना यह है कि लोगों को इतना पसंद आने वाला यह गाने आगे क्या-क्या कमाल करता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें