फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghoomer Trailer: अभिषेक बच्चन का खुलासा, 'पा' का ऑफर लेकर जब आर बाल्की, मुझे लगा वह पगला गए हैं!

Fri, 04 Aug 2023 04:31 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
'घूमर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर अभिनीत फिल्म 'घूमर' का ट्रेलर आज मुंबई में लांच हुआ। इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। आर बाल्की सिनेमा में  काफी अलग कहानी पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभिषेक बच्चन ने फिल्म 'घूमर' के ट्रेलर लांच पर कहा कि आर बाल्की के साथ उनका पारिवारिक रिश्ता है। अभिषेक बच्चन को निर्माता बनाने का श्रेय आर बाल्की को ही जाता है। अभिषेक बच्चन ने कहा कि जब आर बाल्की उनके पास 'पा' का ऑफर लेकर आए थे तो उनको लगा था कि वह पागल हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
'घूमर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'घूमर' के ट्रेलर लांच पर अभिषेक बच्चन ने कहा, 'जब आर बाल्की मेरे पास 'पा' का ऑफर लेकर आए, और मुझे बताया कि मुझे पापा का पापा बनना है, तो मुझे लगा कि वह पगला गए हैं। लेकिन उनको  'पा' के कॉन्सेप्ट पर पूरा भरोसा था और वह फिल्म सफल रही है। इसी तरह से 'घूमर' में भी वह एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जो मेरे निजी जिंदगी के बेहद करीब है। यह फिल्म आशा, प्रेरणा और कभी न हार मानने वाले रवैये के बारे के बारे में है, जिसने मुझे व्यक्तिगत तौर पर काफी प्रभावित किया।' 
विज्ञापन

3 of 5
'घूमर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया, 'जब आर बाल्की 'घूमर' का ऑफर लेकर मेरे पास आए तो उन्होंने कहा कि यह फिल्म बिना सैयामी खेर के बना ही नहीं सकते है। हम एक्टिंग फेक कर सकते हैं, लेकिन क्रिकेट फेक नहीं खेल सकते हैं। और, सैयामी बचपन से ही क्रिकेट खेलती रही है। इस फिल्म के लिए उनसे कोई बेहतर विकल्प नहीं हो सकता था।'  'घूमर' में अमिताभ बच्चन ने भी कैमियो किया है। अभिषेक बच्चन ने कहा, 'पिताजी बाल्की के लिए लकी चार्म हैं। वह उनके बिना कभी फिल्म नहीं बनाएंगे। हालांकि इस फिल्म में मुझे  पिताजी के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका नहीं मिला है।'
Ghoomer Trailer Out: 'लाइफ मैजिक का खेल है....', रिलीज हुआ अभिषेक बच्चन की ‘घूमर’का दमदार ट्रेलर

4 of 5
'घूमर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री सैयामी खेर ने कहा, 'क्रिकेट खेल कर बड़ी हुई हूं। इस फिल्म में मैंने बाएं हाथ के गेंदबाज की भूमिका निभाई है। इसके लिए मैंने क्रिकेटर मुरली कार्तिक से बाएं हाथ की गेंदबाजी का प्रशिक्षण लिया। इस तरह से मुझे इस फिल्म के लिए पहली बार प्रोफेशनली ट्रेनिंग करने का मौका मिला।' फिल्म के निर्देशक आर बाल्की ने कहा, 'फिल्म की कहानी की भले ही क्रिकेट की पृष्ठभूमि पर है, लेकिन फिल्म में दो मजबूत किरदारों के जरिए एक भावनात्मक कहानी कहने की कोशिश की गई है।'
Non Stop Dhamaal Trailer: बॉलीवुड बनाम साउथ सिनेमा पर राजपाल का बड़ा बयान, बोले, एक बड़ी बहन है और बाकी सब...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'घूमर' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अभिषेक बच्चन की काफी लंबे समय के बाद कोई फिल्म थिएटर में रिलीज हो रही है। इससे पहले उनकी 'लूडो', 'द बिग बुल', 'बॉब बिस्वास' और 'दसवीं' जैसी फिल्में  थियेटर में रिलीज न होकर सीधे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई थी। अभिषेक बच्चन ने कहा, 'डिजिटल भी बहुत अच्छा माध्यम है। लेकिन थियेटर में फिल्म देखने का अपना एक अलग आनंद होता है। मैं फिल्म से खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं कि मेरी फिल्म  सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। समोसे और पॉपकॉर्न के साथ फिल्म देखने का अपना एक अलग ही मजा होता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें