कहते हैं बचपन का प्यार सबकी जिंदगी में बेहद खास होता है। हम सबके लाइफ में कभी न कभी ऐसा जरुर हुआ है कि किसी को देखने ही हम पहली नजर में ही उस शख्स को अपना दिल दे बैठते हैं। सुनने और कहने में यह काफी फिल्मी लगता है। मगर बचपन का प्यार या क्रश हमें ताउम्र याद रहता है। बचपन के इस इश्क वाले लव को हम हर पल जीते हैं। कभी अकेल में बैठकर उन पलों को याद कर मुस्कुराते हैं, तो कभी उन लम्हों को दोबारा से जीना चाहते हैं। मगर बात तो तब और खास बन जाती है, जब आपका बचपन का प्यार आपका जीवनसाथी बन जाए, जिस शख्स के साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने का ख्वाब देख रहे थे वो सच हो जाए और आपको अपने सपनों का राजकुमार मिल जाए। क्यों है न एकदम परियों की कहानी जैसी, जो हम अक्सर किताबों में पढ़ा करते थे। हांलाकि, बॉलावुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है।