फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्नोग्राफी केस: 'गिरफ्तारी से बचाने के लिए पुलिस ने मांगे थे 15 लाख रुपये', गहना वशिष्ठ का आरोप

Sun, 01 Aug 2021 09:41 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
राज कुंद्रा इन दिनों अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। आए दिन मामले में नई कड़ियां जुड़ रही हैं। वहीं पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा तो जेल में हैं ही, वहीं उनके सहयोगियों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। इस पूरे मामले में गहना वशिष्ठ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। गहना ने अब तक इस मामले में कई अहम खुलासे किए हैं। बीते दिनों गहना ने बताया था कि राज अपनी साली शमिता शेट्टी को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे। इसी बीच गहना ने एक बड़ा खुलासा और किया है।

इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में गहना ने बताया है कि किस तरह से पुलिस ने उनपर दबाव बनाया था कि वो इस मामले में राज कुंद्रा समेत एकता कपूर का नाम भी लें। इतना ही नहीं, गहना ने तो यह तक कह दिया कि पुलिस ने उनसे इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी से बचाने के लिए 15 लाख रुपये तक की रिश्वत भी मांगी थी। इसके अलावा भी गहना ने कई बातें बताई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : Instagram

इंटरव्यू को दौरान गहना ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं करने के लिए 15 लाख रुपए मांगे थे। गहना के अनुसार, पुलिस वालों ने उनसे कहा था कि अगर वो उन्हें पैसे देंगी तब वो उन्हें गिरफ्तार नहीं करेंगे।
 

विज्ञापन

3 of 5
गहना वशिष्ठ, राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

गहना वशिष्ठ ने आगे कहा, 'मैंने पुलिस वालों को पैसे देने से मना कर दिया क्योंकि मैंने सोचा कि जब मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है तो मैं क्यों डरूं। जिन वीडियो में मैने काम किया वो बोल्ड कंटेंट जरूर था लेकिन अश्लील नहीं। तब से मैं इस बात को मानती हूं कि राज कुंद्रा और मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है।' गहना वशिष्ठ का यह भी आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपनी बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

 

4 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
गहना यहीं नहीं रुकी और बोलीं,  'पुलिस ने जेल से राहत देने के लिए कई लोभ दिए लेकिन मैंने जेल में ही रहना सही समझा और पांच महीने जेल में बिताए। अब जब चैट सबके सामने आ चुकी है तो सब मुझसे सफाई मांग रहे हैं। मैं इन सब बातों को पब्लिक नहीं करना चाहती थी लेकिन पुलिस ने अब मुझे ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गहना वशिष्ठ - फोटो : instagram/gehana_vasisth
बता दें, पोर्न वीडियो शूट मामले में खुद गहना वशिष्ठ को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसके 5 महीने बाद 19 जून को गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद उन्हें भायखला जेल से बेल पर रिहा किया गया। फरवरी में क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल की हिरासत में मौजूद गहना वशिष्ठ और उनके रैकेट को मड आइलैंड में स्थित एक बंगले से रेड पड़ने के दौरान गिरफ्तार किया गया था। गहना को पिछली दो एफआईआर पर जमानत मिली है और मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते एक नई एफआईआर में उनका नाम शामिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें