फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर खानदान की बहू ने 35 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया था अलविदा, इस गंभीर बीमारी से थीं पीड़ित

Mon, 21 Jan 2019 01:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Geeta Bali - फोटो : file photo
50 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस गीता बाली (Geeta Bali) ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट हिन्दी सिनेमा में डेब्यू किया था। गीता बाली ने 12 साल की उम्र में पहली फिल्म The Cobbler की। उनका असली नाम हरीकिर्तन कौर है। साल 1946 में उन्होंने फिल्म बदनामी में हीरोइन का किरदार निभाया। गीता बाली ने 10 साल के करियर में करीब 70 फिल्में कीं। महज 35 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनकी डेथ एनिवर्सिरी पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
Geeta Bali - फोटो : file photo
गीता बाली ने एक्टर शम्मी कपूर के साथ शादी की। दोनों की लव स्टोरी फिल्म रंगीला रतन की मेकिंग के वक्त साल 1955 में शुरू हुई थी। पृथ्वीराज कपूर बेटे के इस फैसले से खुश नहीं थे। दरअसल उस वक्त तक कपूर खानदान के सदस्य किसी एक्ट्रेस से शादी नहीं करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
Geeta Bali - फोटो : file photo
एक ओर पृथ्वीराज कपूर तो दूसरी ओर गीता बाली के परिवारवाले भी इस शादी के लिए राजी नहीं थे। घरवालों के नहीं मानने पर गीता बाली और शम्मी कपूर ने मंदिर में शादी का फैसला किया। परिवारवालों के खिलाफ दोनों ने मंदिर में फेरे ले लिए। 

4 of 5
Geeta Bali - फोटो : file photo
शम्मी कपूर ने जब शादी की बात घरवालों को बताई तो काफी समय तक तो उनसे बात ही नहीं की। समय बीतने के साथ दोनों के घरवाले मान गए। उनके दो बच्चे एक बेटा आदित्य राज कपूर और एक बेटी कंचन का जन्म हुआ। आदित्य राज कपूर ने कुछ फिल्में तो कीं लेकिन वो सफल नहीं हो सके। वहीं बेटी की शादी डायरेक्टर मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Geeta Bali - फोटो : file photo
शम्मी और गीता बाली की शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा चल रही थी, इसी बीच गीता को चेचक की बीमारी हो गई। शादी के 10 साल बाद ही उन्हें ये बीमारी हो गई। 1965 में गीता बाली की मौत हो गई। जिसके बाद शम्मी कपूर बुरी तरह टूट गए और उनका वजन भी बढ़ गया। फिल्मों में शम्मी कपूर के करियर का ग्राफ यहां से गिरता ही चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें