गौरी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी
गौरी खान सिनेमा जगत में सिर्फ शाहरुख खान की पत्नी के नाम से नहीं जानी जातीं। बल्कि उनकी खुद की एक अलग पहचान है। वह एक सफल इंटीरियर डिजाइनर हैं और उन्होंने कई बॉलीवुड स्टार्स के घर को खूबसूरत बनाने का काम किया है। गौरी आज तक जैकलीन फर्नांडिस, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर जैसे सितारों के घर और पेंटहाउस को डिजाइन कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह मुकेश अंबानी, रोबेर्टो केवाली (Roberto Cavalli) और राल्फ लॉरेन (Ralph Lauren) जैसे दुनिया भर में मशहूर लोगों का घर भी डिजाइन किया है।