फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: रेड कार्पेट पर अपने ट्रिपिंग का वीडियो साझा होने पर भड़कीं गौहर, बोलीं- यह सच में शर्मनाक है

Sat, 09 Dec 2023 05:47 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस संग अपनी निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट भी साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों एक टीवी रिएलिटी शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं। अब हाल ही में, गौहर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में लोग अभिनेत्री को काफी ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
हाल ही में, गौहर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेत्री किसी पुरस्कार समारोह में रेड कार्पेट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में गौहर लड़खड़ाते हुए रेड कार्पेट पर चलती नजर आ रही हैं। अब अभिनेत्री का यह अंदाज देख सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने दी फिल्मी सितारों को सलाह! बोलीं- एक जैसे रोल करेंगे तो कोई नहीं देखेगा
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बच्चा पैदा करने के बाद मैडम चलना भूल गई हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह लोग फैशन के नाम पर केवल कपड़े पहनकर आ जाते हैं। इन्हें चलने का ढंग नहीं है।' वहीं, एक यूजर के कमेंट ने तो इंटरनेट पर विवाद ही खड़ा कर दिया। यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'गिर जाती तो मजा ही आ जाता।'

4 of 5
गौहर खान, जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया
गौहर को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने मशहूर हस्तियों के कमजोर पलों से पैसा कमाने के लिए नेटीजंस की आलोचना की। गौहर ने कहा, "आप लोग सबसे कमजोर क्षणों में लोगों को कैद कर ट्रोल करना चाहते हैं। ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ भी करना। ऐसी रिपोर्टिंग पर शर्म आती है। हम आपके फोटोग्राफरों की मदद करते हैं जब वे हमारे पीछे चलते हैं और आप जो कुछ भी करते हैं वह केवल उस क्षण का उपयोग करना होता है जब आपको हमारी कमजोरियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।"

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने दी फिल्मी सितारों को सलाह! बोलीं- एक जैसे रोल करेंगे तो कोई नहीं देखेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
गौहर ने आगे कहा, 'पूरे रेड कार्पेट उपस्थिति में से आप बस इतना ही पोस्ट कर सकते हैं ???? तो आप हमसे क्या उम्मीद करते हैं कि हम इंसान नहीं बल्कि रोबोटिक हो क्योंकि भगवान जानता है कि आप क्या पोस्ट करेंग। आप लोग केवल इंतजार कर रहे हैं रेड कार्पेट पर दुर्घटनाएं हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें