फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauahar Khan: गौहर ने रघु-राजीव की तारीफों के बांधे पुल, बोलीं- शुक्रगुजार हूं कि प्रेग्नेंसी में भी काम दिया

Mon, 10 Apr 2023 06:41 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी गौहर खान जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कुछ वक्त पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में फैंस को बताया था। प्रेग्नेंट होने के बाद भी एक्ट्रेस लगातार काम कर रही हैं। वह इन दिनों एक शो होस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसको लेकर बात की है। 
विज्ञापन

2 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
शो होस्ट को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपने डर को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि जिस वक्त उन्हें नेटफ्लिक्स के डेटिंग शो इन रियल लव को होस्ट करने के लिए चुना गया, तब वह इस बात को लेकर काफी परेशान थीं कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर जानने के बाद भी उन्हें शो होस्ट करने के लिए रखा भी जाएगा या फिर नहीं। उन्होंने बताया कि डर डरकर राजीव लक्ष्मण और रघु राम से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी और उनका रिएक्शन जानकर मैं काफी हैरान रह गई थी। 

Shehnaaz Gill: शहनाज के शो में में नजर आएंगी ब्रह्म कुमारी शिवानी, एक्ट्रेस ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर
विज्ञापन

3 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
रघु राम और राजीव की एक्ट्रेस ने की तारीफ
एक्ट्रेस ने बताया- कि यह बहुत ही शानदार अनुभव है, मैं कहना चाहूंगी कि मैं इन दिनों (रघु राम और राजीव) की बहुत तारीफ करना चाहती हूं, क्योंकि इनकी बहुत अच्छी और मॉर्डन सोच है। मैं यहां नेटफ्लिक्स का भी जिक्र करूंगी। इन्होंने मेरा बहुत साथ दिया है। खासकर राजीव ने, ऐसे लोगों के साथ काम करना बहुत खूबसूरत होता है, जो एक गर्भवती महिला को काम करने देते हैं। 

Kangana Ranaut : 'सिबलिंग डे' पर कंगना ने रंगोली के संग शेयर की खूबसूरत तस्वीर, सुनाया बचपन का दिलचस्प किस्सा

4 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
इमोशनल हुईं गौहर खान
इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए गौहर काफी इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने कहा- जहां लोग कहते हैं कि नहीं हमें प्रेग्नेंट महिला के साथ काम नहीं करना है, नखरे होंगे, परेशानी होगी, जो भी होगा या वह अपने शेप में नहीं होगी। बहुत सारी चीजें होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब मैंने राजीव को बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं तो उन्होंने कहा- ओके, आगे बताओ और क्या करना है। मैं बहुत हैरान रह गई थी। मैं एकदम शॉक में थी कि उन्हें शो में प्रेग्नेंट होस्ट के होने से कोई भी परेशानी नहीं थी और वह ओके थे। मैं उस वक्त काफी परेशान थी, लेकिन जब मैंने राजीव से बात की और उनका रिएक्शन जाना तो मैंने सोचा कि कहां से आए हैं यह लोग। 

Project K BTS Video: मेकर्स ने दिखाया 'प्रोजेक्ट के' का BTS वीडियो, यूजर्स बोले- बड़ी प्लानिंग हो रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौहर खान - फोटो : social media
प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं गौहर खान
आपको बता दें कि गौहर खान इन दिनों नेटफ्लिक्स के शो इन रियल लव को होस्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है, साथ ही वह टीवी के विवादित शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति जैद दरबार के साथ प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें